ट्रेन की चपेट मे आने से एक गौवंश हुआ घायल, श्री माधव उपचार केन्द्र की टीम ने शीघ्र रेस्क्यू किया।
===
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव) ग्राम
रूपाहेली स्टेशन पर एक गौवंश ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया, पीछे के पैर टूटने से खड़ा नहीं हो पा रहा था, जिसकी सूचना प्राप्त होते ही श्री माधव गौ उपचार केंद्र गुलाबपुरा की टीम घटनास्थल पर पहुंची कर गौवंश की सूध ली । घटना स्थल से गाड़ी तक की दूरी लगभग 100 मीटर थी, टीम के शिवराज सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, सत्यनारायण प्रजापत, नवनीत जांगिड, सोनू व्यास, जगदीश चौबे और रेलवे इंजीनियरिंग टीम के चंद्रशेखर सेन, महबूब खान, तेजू बैरवा, दीपक कुमार, जयसिंह मीणा, महेंद्र मीणा, बेगराज कुमावत, जे के आलम के सामूहिक प्रयास से घायल गौवंश को रेलवे ट्रैक से रेस्क्यू गाड़ी तक कंधों पर उठाकर लाए घायल गौवंश का सुराणा इलेक्ट्रॉनिक्स की क्रेन से रेस्क्यु किया गया। पीड़ित गौवंश को श्री माधव गौ उपचार केंद्र गुलाबपुरा लाकर उपचार शुरू किया गया।



