भाजपा प्रत्याशी सुराणा के पक्ष मे विधायक सांखला ने किया जनसंपर्क
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय नगरपालिका के वार्ड नंबर 28 के उपचुनाव मे भाजपा प्रत्याशी सज्जन देवी सुराणा के समर्थन मे विधायक जब्बर सिंह सांखला सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने वार्ड मे जनसंपर्क किया। मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ ने बताया की वार्ड नंबर. 28 मे भाजपा प्रत्याशी सज्जन देवी सुराणा के पक्ष मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने विधायक जब्बर सिंह सांखला के नेतृत्व मे डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने के लिए निवेदन किया। वार्डवासियो ने जगह जगह विधायक जब्बर सिंह सांखला और भाजपा प्रत्याशी सज्जन देवी सुराना का माला साफे के साथ स्वागत अभिनन्दन किया गया ।इस दौरान पूर्व चेयरमैन करतार सिंह राठौड़, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप रांका, भाजपा हुरड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमराज चौधरी,पूर्व मंडल अध्यक्ष इंदरचंद चपलोत,हनुवंत सिंह राठौड़, भाजयुमो जिला मंत्री पीयूष मेवाड़ा,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कांता सोमानी,भेरुलालाल पाराशर, लड्डू बन्ना रूपाहेली, एडवोकेट राजेंद्र सोनी, गोविन्द गर्ग,महेन्द्र सिंह जामोला, रतन सुराणा, सुरेंद्र लक्षकार, विकास आचार्य,बंशीलाल सोनावा,कौशल्या देवी लक्षकार, सम्पत देवी शर्मा, पूर्णिमा देवी, कमला लोहार, जितेन्द्र शर्मा, विशाल सिंह, विजय सिंह चौहान, अंजू रांका, मधु लोढ़ा, प्रमोद सुराणा,मंगल सिंह, पवन शर्मा,चेन सिंह चपलोत सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी सीमा मेडतवाल का भी पालिका चेयरमैन सुमित काल्या सहित कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने जनसम्पर्क कर वोट देने की अपील की।
भाजपा प्रत्याशी सुराणा के पक्ष मे विधायक सांखला ने किया जनसंपर्क
Leave a comment
Leave a comment


