हर्षोल्लास के साथ श्री राधाष्टमी महोत्सव सम्पन्न।,,,,,,,
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। सदर बाजार स्थित भगवान श्री गोविंददेव के मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति राधाष्टमी महोत्सव का दो दिवसीय कार्य क्रम सम्पन्न हुआ। शनिवार को 12घंटे का अखंड कीर्तन हुआ। पुजारी पंडित महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया किआज रविवार को सुबह 8,30 श्रीठाकुर जी महाराज का भव्य अभिषेक पंडित दिनेश कुमार ,चंद्र प्रकाश शास्त्री बिजयनगर निवासी ने मंत्रोच्चारण के साथ कराया।मध्याह्न काल मे महाआरती की गई पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर भक्त राधेश्याम झंवर, राजेन्द्र ,द्वारका प्रसाद, सत्य नारायण मूंदडा,अनिल डोडिया ,रामगोपाल पोरवाल, राजेश पोरवाल, प्रकाश पाठक, ललित प्रसाद धूपड तथा बडी संख्या मे अनेक भक्त जन, भक्तिमति मातृशक्ति उपस्थित थे।


