सर्व हिन्दू समाज द्वारा सामूहिक 169 वां हनुमान चालीसा पाठ आयोजित।

Published On:

Date:

सर्व हिन्दू समाज द्वारा सामूहिक 169 वां हनुमान चालीसा पाठ आयोजित।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय सर्व हिन्दू समाज द्वारा गौ माता की सेवार्थ व राष्ट्रभाव जागरण हेतु प्रत्येक शनिवार अनवरत चल रहे साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ का 169 वा पाठ श्री सिद्धगणेश मंदिर पर किया गया। साप्ताहिक
हनुमान चालीसा पाठ का संचालन किशोर राजपाल ने किया। एडवोकेट शिवनाथ सिंह राठौड़ ने पाठ के मूल उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि साप्ताहिक हनुमान चालीसा से मंदिरों को जीवंत करना और अपनी सनातन संस्कृति से भावी पीढ़ी को अवगत कराकर उनको संस्कारित करना है दूसरा उद्देश्य आरती में संग्रहित राशि से श्री माधव गौ उपचार केंद्र गुलाबपुरा को आर्थिक संबल करना है । शिवनाथ सिंह ने लव जिहाद के बारे में आस पास घटित घटना के बारे में बताया और सभी सनातनी को संगठित रहकर बहन बेटी को बचाने का आव्हान किया।
इस दौरान सत्यनारायण राठी, रतन लाल काबरा, रमेश सोनी, कैलाश लड्ढा, नवनीत काष्ठ, सत्यप्रकाश शर्मा, रविशंकर उपाध्याय, शिव पोरवाल, बलवीर सिंह, बालू राम काल्या, अरविंद लड्ढा, सागर नुवाल, सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। आगामी शनिवार को 170 वा पाठ शास्त्री नगर कॉलोनी में मयूर स्कूल के पास किया जाएगा।

Leave a Comment

Related News