संकट मोचन बालाजी मंदिर पर 66 वे मेले की तैयारी बैठक आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) शहर के सब्जी मंडी संकट मोचन बालाजी मंदिर के 66 वाँ मेले को लेकर तैयारी बैठक मंदिर परिसर में संकट मोचन बालाजी मंदिर विकास सेवा समिति एवं भक्तगण की हुई। महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि बैठक में आगामी दिनांक 15 सितंबर को विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा एवं 16 सितंबर को मेला का आयोजन होगा ! पार्षद महावीर लढा ने बताया है कि, मेले में व्यवस्था के लिए अलग से सुरक्षा गार्ड लगाए जाएंगे व मेले की पूर्व संध्या पर बालाजी की बंदौरी, जोत एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक मे मंदिर समिति अध्यक्ष नानकराम छतवानी, संतोष कुमार राय, महावीर लढा पार्षद, अनिल त्रिपाठी, बालाजी महिला मंडल अध्यक्ष रेखा भाटिया रूपाहेली,पुजारी अजय वैष्णव, सचिव श्याम सुंदर शर्मा, रणजीत मेवाड़ा, अरविंद लढा , नानूराम मेवाड़ा, नितिन तोलंबिया, दीपक सेन, लोकेश सोनी, कृष्ण गोपाल टेलर आगूचा, अमित तीर्थवानी, महेश चौहान, नारायण माली, शिवराज प्रजापत, प्रियंका दाधीच,शांति मेघवंशी, शांति गर्ग,नारायण उर्फ भेरू माली,युवराज शर्मा एवं बालाजी महिला मंडल के सदस्य मौजूद थे।
संकट मोचन बालाजी मंदिर पर 66 वे मेले की तैयारी बैठक आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


