श्री बालाजी मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर, बालाजी मंदिर सब्जी मंडी मे शनिवार रात्रि को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजित किया गया। बालाजी मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि सुंदरकांड पाठ करने से जीवन में सफलता मिलती है। पाठ श्री राम भक्त मंडल द्वारा किया गया, आयोजन बालाजी भक्त कुलदीप वैष्णव अध्यापक एवं कृष्ण गोपाल वैष्णव अजमेर, जवाहर नवोदय विद्यालय हुरड़ा की ओर से करवाया गया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन के मधुर स्वर वातावरण को भक्तिमय बना दिया मंदिर प्रांगण में भक्तजन संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आनंद लिया और बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजायमान वातावरण बना इस अवसर पर रामायण जी एवं श्री बालाजी की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान भक्तजन मयंक वैष्णव, रेखा वैष्णव, रतनी वैष्णव ,राधा वैष्णव, सत्य प्रकाश शर्मा,राकेश वैष्णव,अक्षी वैष्णव,भव्या वैष्णव,यशिका वैष्णव फतहलाल काठेड,घीरज शर्मा,सतीश पाराशर,कमल टेलर,श्यामसुंदर पाराशर सहित भक्त लोग मौजूद थे।
श्री बालाजी मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।
Leave a comment
Leave a comment


