राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय ) उपशाखा हुरडा के अध्यक्ष बने गोपाल भील।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा हुरड़ा के चुनाव मे गोपाल लाल भील बने निर्विरोध अध्यक्ष। रुपाहेली कला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुए चुनाव पर्यवेक्षक रविन्द्र कुमार जांगिड़ प्रधानाचार्य बराटिया एवं चुनाव अधिकारी परमानंद शर्मा प्राचार्य देवरिया एवं जिला सभाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौड़ के सानिध्य में लोकतांत्रिक प्रणाली से निर्विरोध संपन्न हुए ।जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुए, उनमे सभाध्यक्ष सांवर लाल कुमावत,उपसभाध्यक्ष धनसिंह राठौड़,एवं महावीरप्रसाद शर्मा, अध्यक्ष गोपाल लाल भील,वरिष्ठ उपाध्यक्ष महावीर तेली,उपाध्यक्ष (महिला) श्रीमती स्नेहलता मूंदड़ा, उपशाखा मंत्री नागेश्वर दाधीच, महिला मंत्री मंजूलता शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमावत निर्वाचित हुए। कार्यक्रम में “हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान” का संकल्प लिया गया तथा मुख्यातिथि सुरेंद्र माहेश्वरी, केदार लाल जाट(शाहपुरा), मनीष गर्ग, मिश्रीलाल खारोल के विशिष्ट आतिथ्य में साथ ही प्रदेश महासमिति सदस्य कमल शर्मा, हिम्मतसिंह राठौड़ , देवेंद्र देव जोशी,रामकिशन कुमावत, चंद्रवीरसिंह राठौड़, गोपाल लाल टेलर की घोषणा की गई। इस अवसर पर समस्त शिक्षक/शिक्षिकाऐ साथी मौजूद थे।
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय ) उपशाखा हुरडा के अध्यक्ष बने गोपाल भील।
Leave a comment
Leave a comment


