लोक देवता श्री तेजा जी का मेला भरा एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) क्षेत्र मे लोक देवता वीर तेजा जी महाराज का कई गांवों मे मेले भरे व मेले की पूर्व संध्या मे भजन संध्या का आयोजन किया गया। वीर तेजा दशमी पर लोगो ने श्री तेजा जी महाराज के देवरा पर पूजा अर्चना कर धोक लगाकर आशीर्वाद लिया। शहर के जूना गुलाबपुरा मे श्री तेजा जी महाराज का मेला लगा, दिनभर श्रद्धालुओ की कतर लगी रही एवं वीर तेजी नवयुवक मंडल द्वारा दो दिवसीय कब्बडी खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर थे तथा फाईनल मैंच ब्यावर टीम ने जीता।
लोक देवता श्री तेजा जी का मेला भरा एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


