श्री बालाजी मंदिर मे भक्तों द्वारा श्री चारभुजा नाथ भगवान के लिए बेवाण भेंट किया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय सब्जी मंडी स्थित श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर मे भक्त जनों ने जलझूलनी एकादशी भगवान श्री चारभुजा नाथ के लिए एक बेवाण भेंट किया गया। बालाजी मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया है कि, जलझूलनी एकादशी को प्रवर्तनी एकादशी और डोल यात्रा ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा के दौरान करवट बदलते हैं। भगवान विष्णु के 52 अवतार की पूजा करने का भी विशेष महत्व है। बालाजी मंदिर में भक्त जनों ने भजन कीर्तन किया। भगवान के बेवाण की पूजा अर्चना कर पुजारी अजय वैष्णव को श्री चारभुजा नाथ भगवान (जलझूलनी ग्यारस) के लिए सुपुर्द किया। इस अवसर पर बालाजी मंदिर समिति अध्यक्ष नानकराम छतवानी, रणजीत मेवाड़ा, मोहिद्र टाटीवाल, अनिल त्रिपाठी, नितीन तोलंबिया, दीपक सेन, अरविंद लड्ढा, सत्यनारायण बेरवा, भोपाल सागर, कृष्ण गोपाल टेलर आगूचा, लोकेश सोनी राहुल लक्षकार, हितेश खटवानी अजमेर व बालाजी महिला मंडल अध्यक्ष रेखा भाटिया रूपाहेली सहित मौजूद थे।
श्री बालाजी मंदिर मे भक्तों द्वारा श्री चारभुजा नाथ भगवान के लिए बेवाण भेंट किया।
Leave a comment
Leave a comment


