गंगापुर में तेजा दशमी पर निकली विशाल शोभायात्रा (भक्तों में दिखा उत्साह)

Published On:

Date:

गंगापुर में तेजा दशमी पर निकली विशाल शोभायात्रा

(भक्तों में दिखा उत्साह)

गंगापुर

(रिपोर्टर दिनेश लक्षकार)

तेजा दशमी के पावन अवसर पर गंगापुर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए भक्तों ने अपने-अपने ट्रैक्टरों के साथ हिस्सा लिया। भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ भगवान तेजाजी महाराज की ध्वजा और नेजा लेकर शोभायात्रा में भाग लिया, जिसमें श्रद्धा का अपार ज्वार देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष नाचते-गाते हुए तेजाजी महाराज के जयकारे लगाते नजर आए। शोभायात्रा के दौरान भक्ति भजनों और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। रात्रि में तीन दिवसीय भगवान तेजाजी महाराज के खेल का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें भारी संख्या में महिला और पुरुष वर्ग भक्ति रस में डूबकर खेल का आनंद ले रहे हैं। इस अवसर पर रतन गाडरी, बालकिशन चंदेल, देवीलाल जाट, कन्हैयालाल तेली, देवीलाल दायमा, सुरेश खटीक, बंशीलाल जाट, गोपीलाल चंदेल, धर्मेश खटीक, बाबूलाल खटीक, नवरतन चंदेल, कमलेश चंदेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन भक्तों के बीच एकता और श्रद्धा का प्रतीक बना, जिसमें सभी ने मिलकर तेजाजी महाराज की भक्ति में लीन होकर उत्सव को यादगार बनाया।

Leave a Comment

Related News