भीलवाड़ा शहर में जलझूलनी पर 3 किलोमीटर निकाली पदयात्रा गुन्जे भगवान चारभुजा नाथ के जयकारे, शहर में चारभुजा की प्रतीकात्मक पदयात्रा में जगह-जगह हुआ स्वागत ✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

भीलवाड़ा शहर में जलझूलनी पर 3 किलोमीटर निकाली पदयात्रा

गुन्जे भगवान चारभुजा नाथ के जयकारे, शहर में चारभुजा की प्रतीकात्मक पदयात्रा में जगह-जगह हुआ स्वागत

✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

भीलवाड़ा 3 सितंबर
श्री राम पेदल यात्री संघ, सुभाष नगर के तत्वाधान भीलवाड़ा शहर में मेवाड़ के आस्था के केंद्र चारभुजा नाथ बड़ा मंदिर, पुराना भीलवाड़ा तक शहर में दूसरी बार पैदल यात्रा आयोजित की गई, पदयात्रा में आगेआगे बैंड बाजों के साथ झंडा लिए श्वेत वस्त्र में पुरुष एवं लाल चुन्दड में महिलाएं भजन गाते ढोल नगाड़े की थाप पर नाचते झूमते चल रही थी जिनका जगह-जगह पर स्वागत सत्कार में पुष्प वर्षा की गई सुभाष नगर राम मंदिर से शहर भ्रमण के लिए पदयात्रा रास्ते में आरके कॉलोनी चारभुजा नाथ मंदिर, गणेश मंदिर रोडवेज बस स्टैंड, दूधाधारी गोपाल मंदिर, रघुनाथ मंदिर दर्शन करते हुए बड़ा मंदिर पहुंचे, पदयात्रियों के रास्ते में विभिन्न समाजों के पदाधिकारीयो की ओर से गुलाब पुष्प वर्षा से स्वागत सत्कार कर शीतल पेय पिलाया गया,

मीडिया प्रभारी महावीर समदानी में जानकारी देते हुए बताया कि सुभाष नगर राम मंदिर से पुराना शहर भीलवाड़ा स्थित बड़ा मंदिर की दूरी मात्र 3 किलोमीटर कि पैदल यात्रा 2 घंटे में बड़ा मंदिर तक पहुंची जहां पर श्री माहेश्वरी समाज श्री चारभुजा जी मंदिर ट्रस्ट के सरक्षक उदयलाल समदानी, रामेश्वर तोषनीवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल मुकुंद राठी, मंत्री प्रहलाद भदादा,रामस्वरूप तोषनीवाल, रमेश जागेटिया सहित सभी ट्रस्टोंयो ने पदयात्री संघ के कैलाश गगरानी, राजेश सोमानी, अनिल बांगड़ ,दिनेश बागड, प्रहलाद बांगड़ ,सूर्य प्रकाश पटवारी, कैलाश सामरिया, ओम मालू , ओम प्रकाश खटोड़ सहित सैकड़ो पद यात्रियों को दुपट्टा पहना कर गुलाब कि पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया इसके बाद भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन कर पदयात्रीयो ने चारभुजा नाथ के ध्वजा चढ़ाई, हाथी गोडा पाल की जय कन्हैया लाल की, जयकारे के साथ परिक्रमा के बाद पद यात्रियों को उतारी हुई ध्वजा ट्रस्टोंयो द्वारा दी गई इसके बाद सभी पद यात्रियों को प्रसाद वितरित किया गया जलझूलनी एकादशी के अवसर पर मुकेश जागेटीया परिवार की ओर से भी ध्वजा अर्पण की गई

*चारभुजा नाथ को जल विहार कराया*

श्री माहेश्वरी समाज श्री चारभुजा मंदिर ट्रस्ट के बडा मंदिर में चारभुजा बड़ा मंदिर पोड़ावना ग्रुप की ओर से 5 से 6 बजे तक भजन संध्या का आयोजन हुआ गोपाल सोमानी ने बताया कि साय 6 बजे शोभा यात्रा के तहत ठाकुर जी को जल विहार के लिए बड़े मंदिर की बगीची में गाजेबाजे के साथ ले जाया गया संध्या आरती के पश्चात चारभुजा नाथ को जल विहार कराया गया

Leave a Comment

Related News