सरेरी में हुआ पथसंचलन का आयोजन।

Published On:

Date:

सरेरी में हुआ पथसंचलन का आयोजन।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गुलाबपुरा खंड के बढ़ारो की सरेरी शाखा के स्वयंसेवकों ने बुधवार को कस्बे में पथ संचलन निकाला जिसमें सरेरी शाखा के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। उक्त जानकारी देते हुए खंड संघचालक नरेंद्र कैलानी ने बताया कि संचलन स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर सरेरी चौराहा,चारभुजा मंदिर,कुमावत मोहल्ला होते हुए पुनः स्कूल मैदान पहुंचा । विभिन्न समाज के लोगो ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर संचलन का स्वागत किया। बौद्धिक कार्यक्रम में जिला कार्यवाह कमल किशोर ने बताया कि संघ की स्थापना को 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संघ द्वारा मंडल स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विजयादशमी के दिन सभी स्थानों पर स्वयंसेवक संगम जैसे कार्यक्रम होंगे।

Leave a Comment

Related News