*गुलाबपुरा उपचुनाव में भाजपा की जीत आमजन के विश्वास का परिणाम – मेवाड़ा* ✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान*

Published On:

Date:

*गुलाबपुरा उपचुनाव में भाजपा की जीत आमजन के विश्वास का परिणाम – मेवाड़ा*

✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान*

भीलवाड़ा 4 सितंबर। गुलाबपुरा नगरपालिका के वार्ड 28 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि उप चुनाव की यह जीत भारतीय जनता पार्टी पर जनता के विश्वास का परिणाम है। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में संगठन की विचारधारा और रीति नीतियों से प्रभावित होकर आमजन का लगातार समर्थन पार्टी को मिल रहा है।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने इस जीत का श्रेय स्थानीय विधायक जब्बरसिंह सांखला के नेतृत्व में भाजपा के जिले व मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं पार्षदों की मेहनत को देते हुए आने वाले निकाय और पंचायत चुनाव में भी भाजपा का परचम फहराने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Related News