भाजपाई ने सांसद अग्रवाल के जन्मदिन दिवस पर फल वितरित किये।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भाजपाईयो ने पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर के नेतृत्व में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के जन्मदिवस पर अस्पताल में फल वितरण कर, सेवा कार्य कर मनाया। पूर्व नगरपालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर के नेतृत्व मे भाजपा के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे जहां पर, सभी रोगियों को फल बिस्किट के किट, वितरण किए गए।
इस दौरान बीजेपी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, वंदे मातरम के, जय घोष से, समूचा वातावरण गुंजायमान हो उठा। पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने बताया की, दामोदर अग्रवाल सांसद ने जनसंघ से भाजपा और आज दिवस तक संघर्षमय जीवन जीया है। तृतीय वर्ष शिक्षित अग्रवाल, अयोध्या कार सेवाओं में भी अग्रणी रहे। और संघर्ष मय, जीवन जीते हुए मीसा बंदी रहते हुए यातनाएं सही, पर अपने दृढ़ निश्चय से कभी ना हटे। दामोदर अग्रवाल एक ऐसे नेता है जिनकी जीवन शैली से कार्यकर्ता बहुत कुछ सीख सकता है। इस दौरान पालिका के वाइस चेयरमैन सावरनाथ योगी, रघुवीर वैष्णव, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, कैलाश लड्ढा, शिव सिंह राठौड़, जीवित राम मैठाणी, बाबूलाल लड्ढा, किशन कोगटा, कान सिंह, नवनीत कास्ट
विकास मेवाड़ा, राजू वर्मा, प्रवीण शारदा, अध्यक्ष रंजना व्यास, पार्षद सोमेश्वर पांडे, पार्षद हेमंत कुंभकार, पार्षद गोपू मल मैठाणी, पार्षद राजेंद्र रेगर , विकास पारीक, राजकुमार टेलर, रामू चौधरी, कौशल्या देवी लखारा, अल्पना मोदी ,गौतम आंचलिया,अक्षय राज चौधरी,सुनील तोषनीवाल,बुद्धिप्रकाश लोहार, महावीर जांगिड़, पवन राज पारीक,सूरज करण तेली, पवनराज पारीक, नवीन शारदा, सुमित टेलर, प्रेमचंद टेलर, चंदन सिंह, विक्रम नाहटा, किशन शर्मासहित विभिन्न संगठनों व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपाई ने सांसद अग्रवाल के जन्मदिन दिवस पर फल वितरित किये।
Leave a comment
Leave a comment


