गंगापुर में भव्य पथ संचलन निकला
गंगापुर
( रिपोर्टर दिनेश लक्षकार)
नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भव्य पथ संचलन निकाला।जिसमें स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश के साथ कंधे पर दण्ड रखकर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। नगर में जगह-जगह फूलों की वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् के जय घोष के साथ पथ संचलन का भव्य स्वागत किया गया। संचलन माहेश्वरी सेवा संस्थान से प्रारंभ होकर सहाड़ा चौपाटी,मुख्य बाजार,मस्जिद चोक, हनुमान चौक, खटीक मोहल्ला, मालियांन मोहल्ला,रामद्वारा, कुंड चौक, ज्ञान जी का चौक, शिवराती दरवाजा, रेगर मोहल्ला,पंचतीर्थ, ईलाजी का चौक,कसारा बाजार, सहाड़ा चौपाटी,भूत बावजी,बस स्टैंड, शास्त्री नगर, लक्ष्मी बाजार से पुनः माहेश्वरी संस्थान पहुंचा। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कार्यवाह सरवन लाल ने कहा कि संघ का कार्य समाज को संगठित करना है । हम सब भारत माता की संतान हैं। संघ को 100 वर्ष पूरे होने पर सरसंघचालक जी ने पांच बातों को हमारे जीवन में लागू करने का आह्वान किया है । जिसमें सामाजिक समरसता ,पर्यावरण संरक्षण ,कुटुंब प्रबोधन ,नागरिक शिष्टाचार का पालन करना ,स्व का अभिमान अर्थात स्वदेशी वस्तुओं को अपने जीवन में प्राथमिकता देना। पथ संचलन के दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद रही ।


