अनंत चतुर्दशी को क्षेत्र मे स्थापित श्री गणेश प्रतिमाओ का गाजेबाजी के साथ विसर्जन किया गया।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) क्षेत्र मे अनंत चतुर्दशी के अवसर पर विभिन्न धार्मिक स्थलों व घरों मे स्थापित श्री गणपति जी की प्रतिमा का गाजेबाजे के साथ विसर्जन किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों व जगह पर दस दिन से विराजमान श्री गणपति जी भक्तो द्वारा प्रतिदिन पूजा अर्चना श्रद्धा के साथ की जा रही थी, जिनका अंनत चतुर्दशी शनिवार को गाजेबाजे से विसर्जन किया गया। शहर के वार्ड 19 मे भक्त बाबू लाल टेलर, वासुदेव शर्मा,भंवर लाल, हर्षा सोनी, सूरज सिंह, बनवारी प्रजापति, कौशल्या टेलर , भूमिका टेलर, प्राची टेलर , दीपल पारीक , गायत्री तोलांबिया , भगवती देवी , शर्मा , पायल शर्मा , प्रमिला बंसल , सरोज खंगारोत, सोनल खंगारोत,भारती तोमर , अनुष्का अंबरवाल , मोनिका जाट सहित ने भी श्री गणपति जी की प्रतिमा को विसर्जित किया गया।
अनंत चतुर्दशी को क्षेत्र मे स्थापित श्री गणेश प्रतिमाओ का गाजेबाजी के साथ विसर्जन किया गया।
Leave a comment
Leave a comment


