गागेडा विधालय मे 69 वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष प्रतियोगिता आयोजित
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) ग्राम गागेंडा मे 69वी जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 14 वर्ष छात्र छात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गागेड़ा में चल रही थी जिसका समापन हुआ। जिसमें 14 वर्ष छात्रा में प्रथम स्थान का कासोरिया ने प्राप्त किया व दूसरा स्थान गागेड़ा ने प्राप्त किया और छात्र वर्ग में सिद्धार्थ ग्लोबल अकैडमी आसींद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व कासोरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि दिनेश कुमार शर्मा पूर्व सेवानिवृत्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सेढवा बाड़मेर थे।प्रतियोगिता के समापन में गांव के भामाशाहों का स्वागत अभिनंदन किया और बच्चों को प्रशिक्षित करने वाले पूर्व खिलाड़ी को भी सम्मानित किया गया।
गागेडा विधालय मे 69 वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष प्रतियोगिता आयोजित
Leave a comment
Leave a comment


