भीलवाड़ा में जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शाहपुरा के दी बॉलर्स जिम के खिलाड़ियों ने मचाई धूम ✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

भीलवाड़ा में जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शाहपुरा के दी बॉलर्स जिम के खिलाड़ियों ने मचाई धूम

✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
……………….

भीलवाड़ा, 2025: शाहपुरा के निजी जिम के तीन प्रतियोगियों ने हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर, सीनियर और मास्टर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। टीम कोच अंकित कसेरा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में विनोद जोशी और एडवोकेट दीपक पारीक ने अपनी-अपनी श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

सीनियर वर्ग में कार्तिकेय दाधीच ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। इसके अतिरिक्त, विनोद जोशी ने मास्टर कैटेगरी में ‘स्ट्रॉंग मेन’ का खिताब भी जीता।

भीलवाड़ा जिला पावरलिफ्टिंग संगठन के सचिव महेंद्र प्रताप का ​कहना है कि शाहपुरा ने हाल ही में आयोजित जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते। यह उपलब्धि न केवल शाहपुरा के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। शाहपुरा के खिलाड़ियों ने अपनी कठिन मेहनत और समर्पण से यह सफलता हासिल की, और क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने में एक नया मानक स्थापित किया है।  खिलाड़ी विनोद जोशी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए तथा एडवोकेट दीपक पारीक को राज्य स्तर पर प्रदर्शन के लिए विशेष सम्मानित किया गया।

जिम के निर्देशक सुनील कसेरा ने कहा कि ये खिलाड़ी अब कोटा में आयोजित राज्यस्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भीलवाड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सफलता शाहपुरा के लिए गर्व की बात है और इन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। अब इनकी निगाहें राज्य स्तर की प्रतियोगिता पर हैं, जहां वे और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

Leave a Comment

Related News