खारी नदी मे पानी के उफान से दोनों सडक मार्ग हुई पूरी तरह से क्षतिग्रस्त।

Published On:

Date:

खारी नदी मे पानी के उफान से दोनों सडक मार्ग हुई पूरी तरह से क्षतिग्रस्त।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) खारी नदी भी उफान से बिजयनगर, गुलाबपुरा के दोनों सम्पर्क मार्ग पूरी तरह से हुए क्षतिग्रस्त , नदी मे सडक के दोनों ओर लगी लोहे की रेलिंग पानी के साथ बह गई व सडक पर गहरे गड्ढे पड गए व मोक्षधाम का रास्ता पर भी गहरा गड्डा पड गया, जिससे मोक्षधाम का रास्ता बंद हो गया। सोमवार से जालिया नारायण सागर बांध मे पानी लेना शुरू होने से नदी मे पानी की आवक मंगलवार को थोड़ी कम पडी। पुलिस उपाधीक्षक जितेन्द्र सिंह ने मय जाप्ता के खारा नदी का मौका निरिक्षण किया एवं सुरक्षा के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

Related News