*उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन की ऐतिहासिक जीत की खुशी में भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न*
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा 9 सितंबर। भारत के उपराष्ट्रपति पद हेतु हुए चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन की ऐतिहासिक जीत की खुशी में भाजपा जिला संगठन द्वारा वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज के सान्निध्य में स्थानीय सूचना केंद्र पर भव्य आतिशबाजी और नारेबाजी के साथ जश्न मनाया गया।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज ने कहा कि एनडीए की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन की नीतियों, राष्ट्रवाद और विकास की विजय है। यह जीत “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की शक्ति का प्रतीक है। जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने इस ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी परिवार को बधाई देते हुए कहा कि हम सब मिलकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को पूर्ण करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, जिला उपाध्यक्ष मंजू चेचानी, गोपाल तेली, कुलदीप शर्मा, अशोक तलाइच, विशाल गुरुजी, जिला मंत्री लादूलाल जाट, जिला सहकोषाध्यक्ष पंकज मानसिंहका, जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया, अभिश्रुता सोलंकी, शशांक बिड़ला, अनिलसिंह जादौन, भूपेंद्र सिंह, जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी, जिला आईटी संयोजक अजय नौलखा, जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक महेंद्र नायक, प्रकोष्ठ जिला संयोजक नंदकिशोर राजपुरोहित, सुभाष मंडल अध्यक्ष ऋतु शेखर शर्मा, गणेश मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, प्रताप मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष पूरण डीडवानिया, सी पी जोशी, सज्जन सिंह सुथार, मुकेश चेचानी, शंभूलाल वैष्णव, दलीचंद गाडरी, मनीष जांगिड़, दिनेश विजयवर्गीय, प्रेम शंकर आचार्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


