किसानों ने अतिवृष्टि से हुई फसलों के नुकसान का मुआवजा हेतु मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) क्षेत्र के ग्रामीण किसानों ने अतिवृष्टि से हुए खराबा के मुआवजा हेतु मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम दिव्यराज सिंह चुंडावत को सौंपा। ज्ञापन मे ग्रामीणों ने बताया की वर्तमान में बारिश का मौसम होने से लगातार भारी बारिश हो रही है जिससे ग्राम पंचायत बरांटिया के अमरतिया, बालापुरा, ऊर्जा का खेड़ा, लुणा का खेड़ा, लाडपुरा, लक्ष्मणगढ़ एवं अन्य गांवो के समस्त नाले, नाडे, तालाब आदि पानी से भर चुके है और भारी बारिश के कारण पानी काश्तकारो के खेतो में भरा हुआ है जिससे सभी किसानों की फसले भारी बारिश के कारण हुई अतिवृष्टि से पुरी तरह खराब हो चुकी है और मवेशियो के लिये भी चारा खराब हो चुका है तथा बैंक द्वारा काश्तकारो के द्वारा बैंक से लिये गये केसीसी ऋण से फसल बीमा भी किया गया है लेकिन अभी तक बीमा कम्पनी के द्वारा भी कोई सर्वे नही किया गया है जिससे ग्रामवासियों को अपनी दैनिक दिनचर्या एवं रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है, सरकार से फसलों के नुकसान की भरपाई हेतु गिरदावर व पटवारी हल्का से काश्तकारो के खेतो का सर्वे करवा कर उचित मुआवजा राशि दिलायी जाने की मांग की गई। इस दौरान सैकड़ो किसान मौजूद थे।
किसानों ने अतिवृष्टि से हुई फसलों के नुकसान का मुआवजा हेतु मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।
Leave a comment
Leave a comment


