तीरंदाजी प्रतियोगिता (14वर्षीय छात्र-छात्रा) मे छात्रों का हुआ राज्य स्तर पर चयन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय शिशु सदन स्कूल के छात्रों का तीरंदाजी प्रतियोगिता मे हुआ राज्य स्तर पर चयन। 69 वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय तीरंदाजी प्रतियोगिता (छात्र छात्रा वर्ग )का आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांड ,मांडलगढ़ में दिनांक 4 सितम्बर से 7 सितम्बर तक हुआ ।
इस प्रतियोगिता में शिशु सदन माध्यमिक विद्यालय गुलाबपुरा के आठ छात्र व चार छात्राओ ने भाग लिया। इंडियन राउंड में छात्र वर्ग ने टीम वाइज प्रथम स्थान पाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया, छात्रा वर्ग ने इंडियन राउंड में टीम वाइस द्वितीय स्थान पर आकर रजत पदक प्राप्त किया। रिकर्व राउंड में छात्रों ने टीम वाइस तृतीय स्थान पर आकर कांस्य पदक प्राप्त किया । छात्र वर्ग इंडियन राउंड में उत्तम वैष्णव कक्षा 9,अभिषेक तोमर कक्षा8 तथा छात्रा वर्ग में इंडियन राउंड में नीतू वैष्णव कक्षा8 का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। इसी प्रकार रिकर्व राउंड में छात्र सूर्यांश सिंह हाडा कक्षा7 का राज्य स्तर पर चयन हुआ है ।छात्र उत्तम वैष्णव अभिषेक तोमर में सूर्यांश सिंह हाड़ा एवं छात्रा नीतू कुमावत सिरोही में 30सितंबर से आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सुश्री चारू वर्मा व निर्देशक आदित्य श्रीवास्तव व स्टाफ सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
तीरंदाजी प्रतियोगिता (14वर्षीय छात्र-छात्रा) मे छात्रों का हुआ राज्य स्तर पर चयन।
Leave a comment
Leave a comment


