किसान केसरी संघ ने शाहपुरा में ADM को दिया ज्ञापन, फसलों के नुकसान पर मुआवजे की मांग
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
## शाहपुरा, भीलवाड़ा – 10 सितम्बर 2025
किसान केसरी संघ जिला भीलवाड़ा ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर शाहपुरा में ADM को **ज्ञापन* सौंपा।
युवा समाज सेवी शंकर लाल गाडरी ने बताया कि संघ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश ओझा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में किसानों की खरीफ फसलों के 100 प्रतिशत नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।
### मुख्य मांगें
– शाहपुरा-फुलिया कला, जहाजपुर बनेड़ा, काटड़ी जैसे क्षेत्रों में लगातार बारिश व बीमारियों से फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। ज्ञापन में तत्काल मुआवजे और फसल बीमा राशि का भुगतान शीघ्र करने की मांग की गई है
– किसानों के टूटे मकानों व कुएं के लिए राहत राशि और प्रभावित परिवारों को पुनर्वासन की व्यवस्था की मांग उठाई गई है
– फसल वर्ष 2023–24 में जिन किसानों की फसलें खराब हुईं, उनके लिए भी राहत व बीमा राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए
### अन्य समस्याएं
ज्ञापन में खस्ताहाल सड़कों, जलभराव, प्रशासनिक अव्यवस्थाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ वंचित किसानों के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है
### संघ की अपील
संघ ने जिलाधिकारी से सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और किसानों को न्याय दिलाने का आग्रह किया है
यह ज्ञापन क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की ओर से प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रशासन से त्वरित कदम उठाने की उम्मीद जताई गई है


