हिन्दुस्तान जिंक मे कार्यरत नोरमेट कम्पनी के कर्मचारियों ने श्री माधव गौ उपचार केन्द्र मे एक लाख ग्यारह हजार की राशि भेट की।

Published On:

Date:

हिन्दुस्तान जिंक मे कार्यरत नोरमेट कम्पनी के कर्मचारियों ने श्री माधव गौ उपचार केन्द्र मे एक लाख ग्यारह हजार की राशि भेट की।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) आगूंचा हिन्दुस्तान जिंक मे कार्यरत नोरमेट कम्पनी के कर्मचारियों ने
श्री माधव गौ उपहार केंद्र गुलाबपुरा को 1,11,511 की राशि भेट की। उक्त राशि दुर्घटना ग्रस्त, बीमार व निराश्रित गौ वंश हेतु सहयोग राशि प्रदान की। समिति के उपाध्यक्ष गोपाल लाल वैष्णव एडवोकेट ने श्री माधव गौ उपचार केंद्र की समस्त गतिविधियों व सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आसींद इकाई के गौ सेवा संयोजक गोविंद राम लोहार ने जैविक कृषि और गोपालन का महत्व सभी को बताया। नोरमेट परिवार के सदस्यों ने गौ सेवा की सराहना करते हुए स्वेच्छा से सहयोग किया। नोरमेट कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि 109 सदस्यों ने गौ सेवा के लिए ऑनलाइन राशि एकत्र करके उपचार केंद्र को समर्पित की व भविष्य में भी तन मन धन से सहयोग देने का निश्चय किया। श्री माधव गौ उपचार समिति द्वारा की ओर से नॉरमेट परिवार के सदस्यों का तिलक, दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान संचालन समिति के सचिव मुकेश शर्मा,समाजसेवी मानकचन्द जैन, रतन लाल काबरा, समाजसेवी राधेश्याम चौहान, खंड गौ सेवा प्रमुख सांवर लाल भील, सत्यनारायण प्रजापत, नवनीत जांगिड, जगदीश चौबे, शुभम टेलर सहित मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News