भाविप द्वारा गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) भारत विकास परिषद शाखा गुलाबपुरा द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम की श्रृंखला में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी और मजदूर कॉलोनी में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । सेवा समन्वयक कन्हैया लाल सोनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता शिक्षाविद रतनलाल लखारा ने विद्यार्थियों को गुरुओं के प्रति सनातन संस्कृति के उदाहरण प्रस्तुत कर निष्ठा और सम्मान का भाव रखने और मर्यादित आचरण हेतु प्रेरित किया ।
परिषद द्वारा विद्यार्थियों हेतु संस्कार प्रकल्प राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता की जानकारी प्रभारी किशोर राजपाल द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए दी गई। मजदूर कॉलोनी विद्यालय में परिषद को आवंटित बूथ पर पल्स पोलियो की दवा पिलाने में सहयोग करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप अभ्यास पुस्तिका देकर सेवा कार्य में अग्रणी रहने हेतु प्रेरित किया। परिषद द्वारा दोनों विद्यालयों के 257 विद्यार्थियों की उपस्थिति में 15 गुरुओं का मंगल तिलक कर कर श्रीफल और लेखनी भेंट कर वंदन और प्रतिभाशाली 6 विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया । विद्यालय संस्था प्रधान सुरेश चन्द्र रेसवाल और शीशराम सैनी द्वारा परिषद सदस्यों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान कमल शर्मा, हेम सिंह राठौड़,सुशील कुमार सेठी,संतोष चौधरी, प्रियंका ओझा,सुशीला चौधरी आदि मौजूद थे।
भाविप द्वारा गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


