हिन्दी पठन की गुणवत्ता के लिए नवाचार “प्रखर राजस्थान 2.0 अभियान”
की शुरुआत
मुख्यमन्त्री शिक्षित राजस्थान अभियान के अन्तर्गत 90 दिन का विशाल अभियान
डोहरिया विद्यालय में पीईईओ स्तरीय मौखिक धाराप्रवाह पठन ( ORF ) का कार्ययोजना कार्यक्रम सम्पन्न
✍️ *मोनू एस.छीपा ।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,डोहरिया ब्लॉक शाहपुरा में मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान (MSRA) के अंतर्गत प्रखर राजस्थान 2.0 कार्यक्रम के 90 दिवसीय कार्य योजना के निमित्त प्रथम सप्ताह का शुभारम्भ,कार्ययोजना व समीक्षा कार्यक्रम पीईईओ/प्रधानाचार्य अमित सोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें श्री सोनी ने सभी विद्यार्थियों, हिन्दी,संस्कृत,अंग्रेजी भाषा व अन्य विषय शिक्षकों तथा समुदाय से अभिभावकों को आधारभूत पठन दक्षताओं,गणितीय संख्याज्ञान तथा अंग्रेजी स्पेलिंग शब्द भण्डार बढ़ाने पर जोर दिया
व्याख्याता भूगोल श्री कैलाश चौधरी व व.अ. संस्कृत हेमराज प्रजापत ने हिन्दी भाषा के गुणवत्तापूर्ण पठन व स्पष्ट उच्चारण पर बल देते हुए अन्य सभी विषयों का मूल आधार हिन्दी पठन दक्षता को बताते हुए सतत अभ्यास व समुदाय अभिभावकों के सहयोग पर जोर दिया
वरिष्ठ शिक्षक पवन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों के लिए सबसे जरूरी स्वर व वर्णमाला,मात्राओं तथा बारहखडी के स्पष्ट ज्ञान पर जोर दिया ताकि विद्यार्थियों की भविष्य की भाषा की नींव पूर्णतः मजबूत हो सके
पीईईओ डोहरिया प्रखर राजस्थान 2.0 प्रभारी हिन्दी शिक्षक दिनेश सिंह भाटी ने बताया कि इस वर्ष 5 सितंबर 2025 शिक्षक दिवस से उक्त मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के प्रखर राजस्थान 2.0 कार्यक्रम का माननीय मुख्यमन्त्री श्री भजन लाल शर्मा व शिक्षामन्त्री माननीय मदन लाल दिलावर के करकमलों से भव्य शुभारम्भ होकर यह कार्यक्रम सूचना प्रौद्योगिकी की एआई तकनीक को उपयोग में लेते हुए प्रारंभ हुआ है जो 5 दिसंबर 2025 तक 12 सप्ताहों की विस्तृत कार्ययोजना के अंतर्गत कक्षा 3,4,5 का प्रथम समूह तथा कक्षा 6,7,8 का द्वितीय समूह में C1 बीज, C2 अंकुरण, C3 पुष्पन, C4 फलन के नामकरण से स्तरानुसार छात्रों को वर्गीकृत कर हिन्दी भाषा की बाल साहित्य पुस्तकें, बाल गीत,एबीएल किट,पाठ्यपुस्तकें,कार्य पुस्तिकाएँ, वर्क बुक्स, टीएलएम, स्वनिर्मित पत्रकों का उपयोग कर मौखिक धाराप्रवाह पठन ( ओ आर एफ – ओरल रीडिंग फ्लुएंसी ) की गुणवत्ता बढ़ाई जाएगी प्रखर राजस्थान 1.0 2024 के अभूतपूर्वअनुभवों के आधार पर अधीनस्थ विद्यालयों राउप्रा विद्यालय काशीपुरा,सरदारपुरा, बालिका विद्यालय डोहरिया, रा.प्रा.वि. शिव कॉलोनी,भैरुखेड़ा व महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय, उम्मेदपुरा के सभी हिन्दी शिक्षकों तथा प्रधानाध्यापकों के अनुभवों के आधार पर वर्तमान में इस अतिमहत्वपूर्ण कार्यक्रम को संपूर्ण समन्वय के साथ शुरू किया गया है कार्यक्रम की श्रृंखला में कक्षा 7 के छात्र प्रियांशु सेन ने सांकेतिक मौखिक पठन के रूप में सरस्वती ईशवन्दन का सस्वर वाचन किया उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग के अंतर्गत श्री प्रधानाचार्य श्री अमित सोनी द्वारा कक्षा तीन से आठ के विद्यार्थियों को मौखिक पठन हेतु पुस्तकालय की बाल साहित्य-गीत-कविता- कहानियों की पुस्तकें वितरित की गई प्रथम सप्ताह शुरुआत-कार्ययोजना व समीक्षा कार्यक्रम में भैरूलाल जाट,कैलाश चौधरी, दिनेश सिंह भाटी, पवन कुमार शर्मा,होशियार रेगर, मिश्रीलाल कुमावत आदि शिक्षकों का सक्रिय सहयोग रहा


