भाविप शाखा द्वारा गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित।
===
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) भारत विकास परिषद शाखा गुलाबपुरा द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम की श्रृंखला मे परिषद की मातृशक्ति के सानिध्य में आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय और हैप्पी अवर्स स्कूल में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संस्कार समन्वयक ज्योति दिनवानी ने विद्यार्थियों को संस्कार युक्त शिक्षा ग्रहण कर श्रेष्ठ देशभक्त नागरिक बनने के लिए गुरु की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया । विद्यार्थियों हेतु संस्कार प्रकल्प राष्ट्रीय समूह गान और भारत को जानों प्रतियोगिता की जानकारी देकर चेतना के स्वर और भारत को जानों पुस्तक संस्था प्रधान शिमला शर्मा को भेंट की गई। हैप्पी अवर्स स्कूल में एक शाखा एक गांव प्रभारी मंजु देवी लक्षकार के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख वक्ता प्रभारी किशोर राजपाल ने गुरु का जीवन में महत्व और सनातन संस्कृति पर अपनी वार्ता प्रस्तुत की । कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विद रतन लाल लक्षकार ने किया । परिषद की मातृशक्ति द्वारा दोनों विद्यालयों के 440 विद्यार्थियों की उपस्थिति में 34 गुरुओं का मंगल तिलक कर कर श्रीफल और लेखनी भेंट कर वंदन और प्रतिभाशाली 8 विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया ।
विद्यालय परिवार और संस्था प्रधान और संस्था प्रधान द्वारा परिषद सदस्यों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर परिषद परिवार की भगवती देवी मूंदड़ा, मीनाक्षी भाटिया,सचिव दिनेश छतवानी आदि उपस्थित थे।
भाविप शाखा द्वारा गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


