संकट मोचन बालाजी मंदिर मे भक्तजनो में इनवर्टर भेट किया।

Published On:

Date:

संकट मोचन बालाजी मंदिर मे भक्तजनो में इनवर्टर भेट किया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय सब्जी मंडी श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर मे भक्तों ने आधुनिक उपकरण इनवर्टर मशीन बैटरी भेट की। बालाजी भक्त विपिन मेहता की ओर से इनवर्टर मशीन भेट की व बैटरी लादूराम चौधरी,नितिन तोलंबिया, गोपाल कुम्हार प्रजापत, कमलेश जोशी, स्वाति रूनीवाल, अक्षत रूनीवाल, परिधि जैन,सहित ने भेट की । बालाजी मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया है कि, आधुनिक उपकरण इनवर्टर की सुविधा होने से बिजली के चले जाने पर भी मंदिर में रोशनी और पंखे चलते रहेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी या अंधेरे की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, साथ ही पूजा पाठ और आरती जैसे धार्मिक अनुष्ठान बिना रुकावट के होते रहेंगे। जिससे भक्तों को एक अच्छा अनुभव मिलेगा एव। बालाजी कि,विशाल भजन संध्या एवं मेला पोस्ट का विमोचन भी किया गया। इस दौरान पुजारी अजय वैष्णव, पार्षद महावीर लढा, पत्रकार रामकिशन वैष्णव, पत्रकार मनोज शर्मा, गोपाल तिवाडी,बालाजी महिला मंडल अध्यक्ष रेखा भाटिया सहित भक्त मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News