क्षेत्र मे घट स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र की शुरुआत।

Published On:

Date:

क्षेत्र मे घट स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र की शुरुआत।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय क्षेत्र मे घट स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र की शुरुआत हुई। क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों व घर घर मे लोगो ने घट स्थापना की एवं नवदुर्गा माँ की विभिन्न स्थानों पर स्थापना करके गरबा नृत्य की धूम शुरू हुई। श्री अम्बे कल्याण मंदिर, दाता सावराधाम, दधिमथि आश्रम, श्रीराम मंदिर, साईनाथ मंदिर, श्री बालाजी मंदिर सहित धार्मिक स्थलों पर घट स्थापना के साथ नवरात्र का उपवास, व्रत, उपासना शुरू की गई। शहर के श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर बालाजी चौक में बालाजी मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि सोमवार को विधि विधान से नवरात्र स्थापना की गई है, नवरात्र में बालाजी महाराज के प्रतिदिन अलग-अलग भक्त द्वारा चोला चढ़ाया जाएगा व बालाजी भक्त अनिल त्रिपाठी, रामस्वरूप सुवालाल माली बागड़ी, नानूराम मेवाड़ा की ओर से अखंड ज्योत दीप विधिवत मंत्र उच्चारण से प्रज्वलित किया गया, जो नो दिनों के लिए जलता रहेगा, नवरात्र यानि नौ दिनों तक चलने वाली देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के साथ ही इस पावन पर्व पर मंदिर एव कई घरों में घट स्थापना होती है, तो कई जगह अखण्ड ज्योत का विधान है। शक्ति की आराधना करने वाले जातक अखण्ड ज्योति जलाकर माँ दुर्गा की साधना करते हैं। अखण्ड ज्योति अर्थात ऐसी ज्योति जो खण्डित न हो। अखण्ड ज्योत पूरे नौ दिनों तक अखण्ड रहनी चाहिए यानी जलती रहनी चाहिए। अखण्ड दीप को विधिवत मत्रोच्चार से प्रज्जवलित की गई है। इस दौरान पुजारी अजय वैष्णव, महावीर लढा पार्षद, अन्य भक्त जनों की ओर से मां दुर्गा एवं बालाजी की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया है।

Leave a Comment

Related News