शाहपुरा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रकाश चंद्र तेली का भव्य स्वागत, सफाई कर्मचारियों को बताया पालिका की रीढ़अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने किया अभिनंदन, शहर हित में मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प

Published On:

Date:

मोनू सुरेश छीपा | द वॉयस ऑफ राजस्थान


शाहपुरा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार घूसर के नेतृत्व में शाहपुरा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रकाश चंद्र तेली का पुष्पहार पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारियों एवं पालिका कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।


इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी प्रकाश चंद्र तेली ने स्वागत सम्मान के लिए यूनियन पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी नगर पालिका व्यवस्था के सच्चे प्रहरी और उसकी रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों एवं यूनियन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर शहर की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा तथा नगर पालिका की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सहयोग से शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं बेहतर बनाने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए भी सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।


जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार घूसर ने कहा कि नगर हित एवं जनहित के कार्यों में यूनियन हमेशा अधिशासी अधिकारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों पर जताए गए विश्वास को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है और नगर पालिका की प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।


कार्यक्रम के दौरान यूनियन पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी का पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया तथा शहर के विकास एवं सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर भारत कुमार वैष्णव, हेमंत दत्त पौंड्रक, हंसराज गुर्जर, अभिषेक शर्मा, महावीर जाट, कालूलाल जमादार, गंगासागर जमादार, विकास जमादार, सतेंद्र जमादार, संगठन जिला मंत्री घीसूलाल घूसर, आनंद खेरालिया, नगर अध्यक्ष त्रिलोक शंकर घूसर, उप जिला अध्यक्ष अशोक कुमार घूसर, राजेश कुमार घूसर, नगर उपाध्यक्ष सीताराम घूसर, जिला मंत्री अमित कुमार घूसर, जिला मंत्री दिनेश लोट, नगर महामंत्री आजाद कुमार घूसर, सोनू घूसर, उत्तम घूसर, समर्थ सिंह, अख्तर बानो, राधाबाई शर्मा, पिंटू, कुशल सहित अनेक कर्मचारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Comment

Related News