गुलाबपुरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई महेश नवमी, भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा निकलीगाजे-बाजे और जयघोषों के बीच निकली शोभायात्रा, सार्वजनिक धर्मशाला में हुई महाआरती

Published On:

Date:

मोनू सुरेश छीपा | द वॉयस ऑफ राजस्थान


गुलाबपुरा। माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे, धार्मिक जयघोषों और भक्तिमय वातावरण के बीच निकाली गई।


शोभायात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, महिलाओं एवं युवाओं ने भाग लिया। भगवान महेश के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए शोभायात्रा के साथ चल रहे थे।


शोभायात्रा सार्वजनिक धर्मशाला पहुंची, जहां भगवान महेश की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती में उपस्थित श्रद्धालुओं ने समाज एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


इस अवसर पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष सुमित काल्या, माहेश्वरी समाज के संरक्षक बसंतीलाल काल्या, केदार तोषनीवाल, अशोक अजमेरा, सत्यनारायण राठी, रामकिशोर चंडक, नवीन सहाड़ा सहित माहेश्वरी समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत एवं धार्मिक परंपराओं को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया तथा महेश नवमी पर्व की सभी समाजबंधुओं को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।


Leave a Comment

Related News