कांग्रेस नेताओं ने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी 24 घंटे के भीतर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू नहीं की गई तो नगर कांग्रेस कमेटी आम जनता को साथ लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों का घेराव, धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन करेगी।
इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधियों ने दूरभाष पर जलदाय विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों से भी बातचीत कर तत्काल प्रभाव से पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग रखी। विभाग के उच्चाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि गुलाबपुरा क्षेत्र में नियमित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं तथा समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्य जारी है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फतेह सिंह सोलंकी, एडवोकेट रतनकुमार जैन, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सलीम बाबू, पूर्व पार्षद रामदेव खारोल, राजू जूस, रहीस मोहम्मद, पप्पू भाई, मोहम्मद हुसैन लौहार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गुलाबपुरा, 24 जून। शहर में बिगड़ती पेयजल व्यवस्था और पिछले कई दिनों से जलापूर्ति बाधित रहने के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जलदाय विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर एवं बाहरी बस्तियों में पिछले करीब 10 दिनों से नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महावीर लड्ढा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे और कनिष्ठ अभियंता ललित कुमार वैद को ज्ञापन सौंपकर पेयजल संकट का शीघ्र समाधान करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि शहर के कई क्षेत्रों में लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं और जल संकट दिन-प्रतिदिन गंभीर होता जा रहा है।