विधायक कानावत ने निशुल्क आयुर्वेदिक जांच व परामर्श शिविर का किया अवलोकन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय राजनगर बिजयनगर मे दसवां निशुल्क आयुवेंदिक जांच व परामर्श शिविर आयोजित हुआ। उक्त शिविर लायंस क्लब बिजयनगर के तत्वावधान मे आयोजित किया गया। शिविर का मसूदा विधायक विरेन्द्र सिंह कानावत ने अवलोकन किया एवं आयुर्वेद से जुडने की लोगो से अपील की एवं डाँक्टर विजय वैष्णव की आयुर्वेद पद्धति से किये जा रहे इलाज की प्रशंसा की, विधायक कानावत के साथ भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष मोदी व भाजपा नेता कैलाश गुर्जर भी मौजूद थे। शिविर मे सैकड़ो रोगियों की निशुल्क जांच की एवं परामर्श दिया तथा उपलब्ध दवाई दी गई। इस दौरान लायंस क्लब अध्यक्ष डाँक्टर एके विश्वास,सचिव लायन सुधीर शर्मा,कोषाध्यक्ष लायन चन्द्रशेखर शर्मा, शिविर संयोजक एडवोकेट नवीन सोनी, सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
विधायक कानावत ने निशुल्क आयुर्वेदिक जांच व परामर्श शिविर का किया अवलोकन।
Leave a comment
Leave a comment


