गांधी विद्यालय में 11 लाख का बनेगा स्पोर्ट्स कॉमलेक्स, भूमि पूजन हुआ।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय 11 लाख की लागत से बनने वाले स्पोर्ट्स काँमलेक्स का हुआ भूमि पूजन। भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिग्विजय सिंह ढाबरिया व विशिष्ट अतिथि अनीता ढाबरिया, सिद्धार्थ ढाबरिया, रामदेव खारोल, जीएल यादव, राजेंद्र खठोड़ श्रीमती रतन कँवर, प्रोफेसर चंद्र विजय ढाबरिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की पूर्व छात्र संपत राज चपलोत ने की । प्रधानाचार्य सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय मोहन सिंह जी ढाबरिया के परिवार के सहयोग से बॉस्केटबॉल कोप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। जिसकी लागत करीब 11 लाख रुपए होगी। परिवारजन के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया। बॉस्केटबॉल काम्प्लेक्स के निर्माण से खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। मुख्य अतिथि दिग्विजय सिंह ढाबरिया के द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित किया गया। उन्होंने बताया कि हमारे दादा श्री स्वर्गीय मोहन सिंह जी ढाबरिया के द्वारा जो पौधा लगाया आज वटवृक्ष के रूप में फरा फूल रहा है विद्यालय में कांप्लेक्स निर्माण होने से खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी
इस दौरान चैन सिंह चपलोत, मोहम्मद सलीम, लाल साहब सिंह,अरविन्द व्यास,अरविंद लड्ढा, राकेश शर्मा, देवपाल शर्मा आदि उपस्थित थे। गांधी शिक्षण समिति के मैनेजर महावीर प्रसाद लड्ढा ने सभी अतिथियों का आभार किया।
गांधी विद्यालय में 11 लाख का बनेगा स्पोर्ट्स कॉमलेक्स, भूमि पूजन हुआ।
Leave a comment
Leave a comment


