निशुल्क मृगी रोग शिविर एवं हॉल निर्माण शिलान्यास कार्यक्रम, 107 रोगी हुए लाभान्वित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति में मरीजों की सुविधार्थ एग्जीबिशन कम मीटिंग हॉल के निर्माण हेतु शिलान्यास नगर पालिका चेयरमेन सुमित कालिया व मधुसूदन पारीक कांग्रेस अध्यक्ष एवं सम्पत राज चपलोत अध्यक्ष श्री नानक श्रावक समिति, दिग्विजय ढाबरिया जयपुर, रामदेव खारोल पार्षद, श्रीमती मीना पार्षद, लोकेन्द्र सिंह पार्षद , घेवर चंद श्रीश्रीमाल अध्यक्ष के सानिध्य में नींव भरा्ई की गई। कार्यक्रम में कार्याध्यक्ष देवकरण कोठारी,मंत्री पदम चंद जैन खटोड़, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चोरड़िया, मूल चंद नाबेडा, पारस बाबेल, राजेंद्र खटोड़, प्रेम राज बोहरा,दिलीप मेहता, रतनलाल चोरड़िया, लक्ष्मीलाल धम्मानी अतुल लोढ़ा,शांतिलाल डांगी,सुरेश लोढ़ा, निहाल संचेती,मिलाप चपलोत, ज्ञान नाहर,गौतम आंचलिया, महेन्द्र बाबेल,पदम चौधरी, सम्पत गोखरू,शम्भु लोढ़ा, पदम लुणावत,अमित लोढ़ा, विपिन मेहता,नवीन चोपड़ा सहित काफ़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समिति द्वारा माह के चतुर्थ मंगलवार को संस्था परिसर में कैंप लगाया गया । संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने बताया की कैंप में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज एवम हॉस्पिटल जयपुर के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर आर के सुरेखा व टीम ने अपनी सेवाए प्रदान करते हुए107 मरीजों को सेवा प्रदान की एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया।
कैंप के लाभार्थी भाग चंद, शोभित बाबेल विजयनगर रहे।
शिविर में रामलाल ने मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया।
संस्था के मंत्री पदम चंद जैन ने संस्था की गतिविधि की जानकारी दी अध्यक्ष घेवर चंद श्रीश्रीमाल ने अतिथियों एवं लाभार्थी परिवार का स्वागत किया, व आभार व्यक्त किया।
कैंप में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पूरे सितम्बर माह की निःशुल्क भोजन सेवा का लाभ पारसमल,अतुल कुमार, आदित्य लोढ़ा गुलाबपुरा के द्वारा लिया गया है।
शिविर में संस्थान से मदन लाल लोढ़ा, मदन लाल रांका, सुशील चौधरी,दिनेश जोशी, प्रेम चंद पाडलेचा, कमल कावड़िया, दिलीप पाराशर, अनिता रांका , पूजा कोठारी, सपना सहित गणमान्य व्यक्तियो ने सेवाएं प्रदान की।
निशुल्क मृगी रोग शिविर एवं हॉल निर्माण शिलान्यास कार्यक्रम, 107 रोगी हुए लाभान्वित।
Leave a comment
Leave a comment


