भाजपाई ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत “सफाई अभियान” चलाया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओ ने सार्वजनिक स्थान पर सफाई की। मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ ने बताया की भाजपा कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा एंव विधायक जब्बर सिंह सांखला के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सफाई अभियान चला रही है। भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप मे मना रही है जिसमे अलग अलग दिन सेवा कार्य कर रही है इसी क्रम मे कार्यकर्ताओ ने शहर के 29 मिल चौराहे पर स्थित शहीद स्मारक पर सफाई करके शहीदों की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप रांका, पूर्व प्रधान कन्हैयालाल वैष्णव,भाजयुमो जिला मंत्री एडवोकेट पीयूष मेवाड़ा,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कांता सोमानी, महामंत्री मनोज तोषनीवाल, भाजयुमो नगर संयोजक कृष्णगोपाल त्रिपाठी, पार्षद रोहित चौधरी, चंद्रशेखर मेवाड़ा,जितेन्द्र शर्मा, अरिहंत जैन,राजू रामदेव बैरवा, कुलदीप आचार्य, विक्रम सिंह चुण्डावत,गोपाल सिंह, पवन मेवाड़ा, सत्यनारायण तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपाई ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत “सफाई अभियान” चलाया।
Leave a comment
Leave a comment


