*जीएसटी कटौती को लेकर मुख्यमंत्री शर्मा व साँसद अग्रवाल व्यापारियों के बीच पहुचे*
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा
जीएसटी कटौती को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व भीलवाड़ा साँसद दामोदर अग्रवाल आज अचानक भीलवाड़ा शहर के सरकारी दरवाजा मार्केट पहुचे मुख्यमंत्री जीएसटी कटौती की तख्तियां हाथ में लेकर व्यापारियों के पास पहुंचे वह कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की व्यापार समृद्धि के लिए जीएसटी में कटौती की है जिससे आने वाले त्योहारों में आपके व्यापार में दिन दुगनी रात चौगुनी तररकी हो।
साँसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि आज एक दिन के प्रवास पर भीलवाडा आये मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व सांसद दामोदर अग्रवाल जीएसटी रिफॉर्म के बाद भीलवाड़ा के बाजार में व्यापारियों से मिले वह जीएसटी कटौती के संबंध में विस्तृत बात की । मुख्यमंत्री ने बाजार में जीएसटी कटौती के स्टीकर भी लगाए । व्यापारियों ने भी जीएसटी कटौती की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व साँसद अग्रवाल का आभार व्यक्त किया ।


