खारीग्राम मयूर मिल के श्रमिकों ने नवरात्र मे श्री बाडीमाता धाम पर गाजेबाजे से ध्वजा चढाई।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ (इंटक) यूनियन की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि में आरएसडब्ल्यूएम मयूर खारीग्राम मिल में कार्यरत श्रमिको द्वारा बाड़ी माता तीर्थ धाम पर गाजेबाजे के साथ ध्वज पताका चढ़ाया गया। मिल प्रांगण से बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं चेकर्स ने इंटक यूनियन के वरिष्ठ प्रेदश उपाध्यक्ष श्रमिक नेता मोहम्मद इलियास के नेतृत्व में जय माता दी के उद्घघोष के साथ जुलूस के रूप में पैदल चलकर बाड़ी माता के पूजा अर्चना के साथ ध्वजा अर्पित की। इस अवसर पर आरएसडब्ल्यूएम के, जेएमडी राजीव गुप्ता, बिजनेस हैड नरेश बहेड़िया, सीओ, एसके तिवाड़ी, वरिष्ठ आईआर सुलभ सिंघल, एसजे 21 हैड राजेश सिंह, वाइस प्रेसिडेंट विनोद मेहता, ओपी पारीक, प्रबंधक कार्मिक सहित अधिकारियों ने मिल परिसर से पैदल रवाना होकर बाड़ी माता तीर्थ धाम पहुँच कर माता रानी के दरबार मे बाड़ी माता जी मुख्य उपासिका कृष्णा टाँक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई। सभी भक्त जनों ने आरती की एवं क्षेत्र में शान्ति एवं खुशहाली की कामना की। मिल के अधिकारियों का /श्रमिक नेताओं का बाड़ी माता जी कमेटी की और से उपरणा एवं साफा पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। बाड़ीराय माता जी को ध्वज चढाये जाने के मौके पर श्रमिक नेता पार्षद रामदेव खारोल, इंटक यूनियन खारीग्राम पदाधिकारी किशनसिंह, केसर सिंह, रामवीर सिंह,रामदयाल सहित सभी चेकर्सगण सहित मौजूद थे।
खारीग्राम मयूर मिल के श्रमिकों ने नवरात्र मे श्री बाडीमाता धाम पर गाजेबाजे से ध्वजा चढाई।
Leave a comment
Leave a comment


