पालिका शिविर मे पट्टे जारी नहीं करने को लेकर मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी।
====
गुलाबपूरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय नगर पालिका के वार्ड 8 के निवासियों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम को देकर पालिका द्वारा आवेदन करने के बाद भी 69 ए के पट्टे जारी नहीं करने की शिकायत की। ज्ञापन मे बताया की राज्य सरकार द्वारा जनहित मे शहरी सेवा के तहत शिविर लगा कर आमजन को राहत पहुंचा रही है, वही गुलाबपुरा पालिका मे कांग्रेस का बोर्ड होने के कारण शिविर मे वार्डवासियो के पट्टे नहीं बनाये जा रहे है। ज्ञापन देने वाले मे
पार्षद महादेव जाट, पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह जमोला , पार्षद श्रीमती रीना कंवर, पार्षद रोहित चौधरी, विशाल प्रताप सिंह, चैन सिंह, शिव सिंह राजावत, मनोज बेरवा, गोपाल बेरवा, रज्जाक खान, फतेह मोहम्मद, खेमराज माली, कंचन देवी, अलौली देवी, सहित कई वार्ड वासी मौजूद थे।
पालिका शिविर मे पट्टे जारी नहीं करने को लेकर मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी।
Leave a comment
Leave a comment


