
*साँसद अग्रवाल के प्रयासों से चंडीगढ़ के लिए नई ट्रेन की सौगात*
*भीलवाड़ा आगमन पर होगा भव्य स्वागत*
✍️ *मोनू एस.छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाडा साँसद दामोदर अग्रवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भीलवाड़ा से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए चंडीगढ़ के लिए मांग की थी इसपर रेल मंत्री ने उदयपुर से चंडीगढ़ तक एक नई ट्रेन की सौगात दी है।
साँसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि उदयपुर चंडीगढ़ सुपर फास्ट एक्सप्रेस 25 जुलाई गुरुवार को शाम 5 बजे भीलवाड़ा रेल्वे स्टेशन पर आएगी । स्टेशन पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा । ZRUCC NWR ZONE के सदस्य प्रेम स्वरूप गर्ग ने बताया कि इस नई ट्रेन का *उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांसवाडा से वर्चुअल करेँगे*
उदयपुर से चंडीगढ़ के बीच सप्ताह में दो बार चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन उदयपुर से चलकर
राणा प्रताप नगर, मावली जं., कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर जं., किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर जं., गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई जं., राजगढ़, अलवर, रेवाडी जं., झज्जर, रोहतक, जिंद, कुरुक्षेत्र, अंबाला होते हुए 27 स्टेशनो के बिच 999 किलोमीटर का 18 घंटे में ठहराव सहीत सफर पुरा करेगी।


