भाविप शाखा भोजरास द्वारा प्रश्न मंच व साधारण बैठक आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
भोजरास भाविप शाखा द्वारा पांच विद्यालयों के मध्य विद्यालय स्तर पर आयोजित भारत को जानो परीक्षा के सफल क्रियान्वयन के बाद, प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता हेतु भोजरास शाखा के वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग टीम हेतु विद्यालयों के विद्यार्थियों के मध्य प्रश्न मंच का आयोजन ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल भोजरास में किया गया। जिसमें वरिष्ठ वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोजरास खुशी खारोल पुत्री सुरेश खारोल कक्षा 11 व नीतू चौधरी पुत्री सोहनलाल चौधरी कक्षा 11 एवं
कनिष्ठ वर्ग मे महात्मा गांधी बालिका विद्यालय भोजरास गिरीशा गहलोत पुत्री राजवीर गहलोत कक्षा 8 व
कोमल सेन पुत्री हनुमान सेन कक्षा 8
का चयन प्रश्न मंच के माध्यम से किया गया। विजेता रही टीम के विद्यार्थियों को शाखा द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।यही टीम प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता में भोजरास शाखा का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष भंवर लाल टेलर, भारत को जानो प्रभारी भंवर लाल शर्मा, शाखा सेवा संयोजक अशोक अजमेरा, शाखा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रभारी रतन सिंह गहलोत, शाखा वरिष्ठ सदस्य रामपाल बेरवा,व ममता मानावत, सोनिया जेतमाल,आदि मात्र शक्तियां उपस्थित थी। स्कोर कर्ता बजरंग मानावत रहे।प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का संचालन शाखा संपर्क प्रमुख अशोक मानावत ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ प्रश्न मंच का कार्यक्रम संपन्न किया। शाखा सदस्यों द्वारा साधारण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आधे सत्र में हुए कार्यों का विश्लेषण किया गया तथा आगामी अक्टूबर माह में होने वाली कार्यो की रूपरेखा बनाई।
भाविप शाखा भोजरास द्वारा प्रश्न मंच व साधारण बैठक आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


