भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भाजपा नगर मंडल द्वारा अंत्योदय के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई। मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प व्यक्तित्व के धनी थे। वे एक मेधावी छात्र, संगठक लेखक, पत्रकार, विचारक, राष्ट्रवादी और एक उत्कृष्ट मानवतावादी थे। उनके सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में सबसे कमजोर और सबसे गरीब व्यक्ति की चिन्ता सदैव कचैटती थी।गरीबों व माँ भारती की सेवा करने के भाव को लेकर जबरदस्त उत्साह, जज्बे, जुनून और दृढ़ विश्वास के साथ, वे 1937 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हुए। इसके बाद जनसंघ के महासचिव के रूप में राजनीति में कदम रखा और 29 दिसम्बर 1967 को जनसंघ के अध्यक्ष बने। उन्होने 1951 से 1967 तक इस जिम्मेवारी का बखुबी निर्वहन किया। यह देश में कांग्रेस का राजनीतिक विकल्प था। भाजपा कार्यकर्ताओ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर बूथ पर मनाई। इस मौक़े पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप रांका, पूर्व प्रधान कन्हैयालाल वैष्णव, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री पीयूष मेवाड़ा, महामंत्री मनोज तोषनीवाल,महेन्द्र सिंह जामोला, भाजयुमो नगर संयोजक कृष्णगोपाल त्रिपाठी,पार्षद प्रियंका शर्मा, रोहित चौधरी,चंद्रशेखर मेवाड़ा,विनोद त्रिपाठी,अरिहंत जैन,राजू रामदेव बैरवा, जितेन्द्र शर्मा,मनोज सेठी, भरत व्यास, मंगल सिंह, विशाल प्रताप सिंह,सम्पत देवी शर्मा,सीतपाल वैष्णव,अनिल मेहता, गोपाल दाधीच,चैन सिंह गौड़, विक्रम सिंह चौहान, विजय सिंह चौहान,सूरज गुर्जर, रंगलाल जांगिड़ सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Leave a comment
Leave a comment


