राजकीय विद्यालय, बड़ला मे काठेड परिवार द्वारा पांच कंप्यूटर सीपीयू भेंट
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) निकटवर्ती ग्राम बडला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य के लिए भारतीय जैन संघटना के अध्यक्ष सम्पत लाल कांठेड़, मधुबाला कांठेड़ , रजत एवम् राहुल काठेड़ के सौजन्य से 5 कंप्यूटर सीपीयू गुरुवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य को भेंट किए गए ।
इस अवसर पर संघटना के अध्यक्ष सम्पत लाल कांठेड़ द्वारा बच्चों को अपने संबोधन में कहा कि आज एआई का जमाना आ गया है, विद्यार्थी को छोटी क्लास से ही कंप्यूटर का संपूर्ण ज्ञान अर्जित करना चाहिए ताकि भविष्य में गांव के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर स्वयं को इस कंप्टीशन के युग में आगे बढ़ाते हुए गांव का नाम रोशन कर सके । साथ ही विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से वादा किया कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो तो निसंकोच संघटना को बताए, वह उनकी आवश्यकता पूर्ण करने का पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय में पूर्व प्रधानाध्यापक संजय ओसवाल ने प्रधानाचार्य श्रीमती शिखा माहेश्वरी जिन्होंने कल ही विद्यालय में ज्वॉइन किया उनको संघटना द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि अहमदाबाद निवासी भामाशाह शुभा, अरविन्द कुमार श्री श्रीमाल द्वारा भारतीय जैन संघटना के माध्यम से पिछले वर्षों से लगातार विद्यायल को सहयोग किया जा रहा, इस वर्ष भी आगामी सर्दी के मौसम से बचाव के लिए भारतीय जैन संघटना को विभिन्न विद्यालयों में निर्धन विद्यार्थियों के लिए स्वेटर जर्सी वितरण करने के लिए रु 101000 /- का सहयोग भारतीय जैन संघटना को किया गया है साथ ही आप द्वारा विद्यालय के ट्यूबवेल में सब्मर्सिबल पम्प लगवा कर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है ।
भारतीय जैन संघटना विजयनगर द्वारा विद्यालय को पिछले तीन वर्षों से लगातार विद्यार्थियों के लिए स्वेटर/ जर्सी , इनवर्टर की बैटरी, 1000 पौधे भेंट किए गए हैं तथा आज 5 कंप्यूटर सीपीयू भेंट किए गए है तथा आगामी सर्दी से बचाव के लिए बच्चों को गरम वस्त्र वितरण किए जाएंगे।
इस अवसर पर संघटना के सदस्य एवं गुलाबपुरा नगरपालिका के पूर्व वाईस चेयरमैन प्रदीप कुमार रांका ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन करने के लिए कहा गया।
इस अवसर पर विद्यालय के भामाशाह सोहन लाल मेवाड़ा ने भारतीय जैन संघटना को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संघटना द्वारा इसी प्रकार सेवा कार्य करते हुए विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य के लिए कार्य करें।
कार्यक्रम में सोहन लाल मेवाड़ा, विद्यालय एसएमसी अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, समस्त अध्यापकगण तथा भारतीय जैन संघटना के अध्यक्ष के साथ में पूर्व सचिव अशोक नाबेड़ा, नगरपालिका गुलाबपुरा के पूर्व वाईस चेयरमैन प्रदीप रांका, दिलीप कुमार चौरडिया, मनीष कुमार बड़ोला उपस्थित थे।कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य श्रीमती शिखा माहेश्वरी द्वारा भारतीय जैन संघटना को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी विद्यालय के सहयोग के लिए निवेदन किया गया।
राजकीय विद्यालय, बड़ला मे काठेड परिवार द्वारा पांच कंप्यूटर सीपीयू भेंट
Leave a comment
Leave a comment


