*अंत्योदय योजना के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय* पंडित दीनदयाल विचार संघ भारत द्वारा उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की! ✍️ *मोनू एस.छीपा । द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

 

*अंत्योदय योजना के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय*

पंडित दीनदयाल विचार संघ भारत द्वारा उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की!

✍️ *मोनू एस.छीपा । द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

 

भीलवाड़ा:– पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबों के मसीहा और अंत्योदय के जनक थे, समाज का अंतिम छोर गरीबों तक सरकार की योजनाएं बने और लागू हो, जब तक उनका विकास नहीं होगा तो देश का विकास नहीं हो सकता ! यह सब कुछ आज योजनाएं बन रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की देन है! पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को पंडित दीनदयाल विचार संघ भारत द्वारा उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की!
पंडित दीनदयाल विचार संघ के भीलवाड़ा अध्यक्ष ओमप्रकाश बिरला ने जानकारी देते बताया 100 फीट रोड पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार संघ भारत के राष्ट्रीय महामंत्री बद्रीलाल सोमानी ने विचार रखते हुए बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक थे, पूरा जीवन भारत माता की सेवा में अर्पित किया! आजादी के पश्चात भारतीय राजनीति में जब राष्ट्रीय विचारधारा की जरूरत महसूस हुई, उस समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्कालीन सरसंघचालक परम पूज्य श्री गुरु जी ने नौजवान पंडित दीनदयाल उपाध्याय को राजनीति में भेजा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रहे, जब देवलोक हुए तो वह उस समय भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे! उन्होंने एक पुस्तक लिखी “एकात्म मानववाद” जो पूरे विश्व के लिए, सभी देश के लिए, राजनीति की “रामायण” है, यह पुस्तक “गीता सार” है, इसमें सारी योजनाएं विश्व के कल्याण की इसका राज इसी में छिपा हुआ है, सभी को यह पुस्तक अध्यन करनी चाहिए! इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार संघ भारत के जिला महामंत्री महेंद्र सिंघवी, महेश शारदा ने भी अपने विचार रखें! पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार संघ भारत द्वारा पूरे भारत में एक सप्ताह विभिन्न आयोजन किए जा रहे हे!

Leave a Comment

Related News