राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा के शैक्षिक सम्मेलन मे 85 शिक्षक भाग लेने पहुंचे।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा हुरड़ा से जिला शैक्षिक सम्मेलन जिला सभागार (टाउन हॉल) भीलवाड़ा में भाग लेने हेतु 85 शिक्षक/शिक्षिकाओं ने बस एवं निजी वाहनों के माध्यम से श्रीराम मंदिर गुलाबपुरा से भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान किया । इस दौरान जिला सभाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौड़, उपशाखा सभाध्यक्ष सांवर लाल कुमावत, अध्यक्ष गोपाल लाल भील, मंत्री नागेश्वर दाधीच के नेतृत्व में गुलाबपुरा,बडला,रूपाहेली, हुरड़ा,जालमपुरा,लाम्बा,कोटड़ी, सनोदिया एवं समस्त हुरड़ा ब्लॉक से शिक्षक/शिक्षिकाए रवाना हुए ।
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा के शैक्षिक सम्मेलन मे 85 शिक्षक भाग लेने पहुंचे।
Leave a comment
Leave a comment


