वात्सल्य स्कूल मे स्टूडेंट काउंसिल के हुए चुनाव।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
वात्सल्य स्कूल बिजयनगर में बच्चो की काउंसिल का चुनाव करवाया गया जिसमे मतदान द्वारा प्रत्येक कक्षा में 1 लड़का पार्षद व 1 लड़की पार्षद चुने गए । उन सभी पार्षदों द्वारा चेयरमेन व वाइस चेयरमेन को मतदान कर चेयरमेन और वाइस चेयरमेन चुना गया । विद्यालय के निदेशक विजय अरोड़ा ने बताया कि तीन दिन पूर्व बच्चो ने मतदान की प्रकिया को समझते हुए मतदान किया तथा अपने अपने प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से किया । प्रधानाचार्य व निदेशक द्वारा चेयरमैन व वाइस चेयरमैन को शपथ दिलवाकर उन्हें अनुशासित रहने व अनुशासित रखने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक सभी कक्षा अध्यापक ने अपने – अपने कक्षा के पार्षद को शपथ दिलवाई ।
स्टूडेंट काउंसिल के पदाधिकारी के रूप में चेयरमेन में कक्षा 8 का छात्र वंश मालवीय जो कि 12 वोट के साथ विजयी रहे व चेयरमैन (प्रतिनिधि) दिव्यांशी सोनी कक्षा 7 में से वाइस चेयरमैन में भुवनेश जो कि 10 वोट के साथ विजयी रहे व (प्रतिनिधि) आरोही अरोड़ा व कक्षा 6 में मिस्टी सेन व विहान कक्षा 5 में निशा व दक्ष प्रजापत व कक्षा 4 में हर्षित व काव्यांजलि कक्षा 3 में इनाया सोनी व अभिनंदन व कक्षा 2 में लोकेश व वर्तिका व कक्षा 1 में एंजेल व अक्की व राजवीर पार्षद के रूप में चुने गए ।
शपथ ग्रहण समारोह में सभी पदाधिकारी द्वारा शपथ लेकर अपनी जिम्मेदारी पूर्ण करने का निश्चय किया । स्कूल चेयरमैन वंश मालवीय व वाइस चेयरमैन भुवनेश द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया । विद्यालय के मीना शर्मा, नीलम व्यास, दीप्ति शर्मा, सरोज टेलर, दीपिका झांखल, अनामिका अरोड़ा, वर्षा पंचोली, सुमन तिवाडी, पूजा शर्मा, योगिता शर्मा, रूपाली सेन, ममता प्रजापत सभी अध्यापक मौजूद थे ।
वात्सल्य स्कूल मे स्टूडेंट काउंसिल के हुए चुनाव।
Leave a comment
Leave a comment


