महावीर इन्टरनेशनल शाखा के नाहर बने अध्यक्ष व मेहता सचिव।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन मे सर्वसम्मति से अजित नाहर अध्यक्ष व सचिव विपिन मेहता बने। सार्वजनिक धर्मशाला में आयोजित महावीर इंटरनेशनल शाखा की बैठक में आगामी कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।
नई कार्यकारिणी में अजीत नाहर को अध्यक्ष, विपिन मेहता को सचिव तथा नोरतमल चपलोत कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सोनी, राजकुमार शास्त्री, फतेहलाल काठेड, गौतम आंचलिया, सुरेंद्र चौधरी, मनोज सेट्टी, अशोक चोपड़ा, गोपाल मुनोत, कृष्णा सिंह राजावत, संपत सिंह नाहर, मदनलाल राका सहित सदस्य मौजूद मौजूद थे। महावीर इंटरनेशनल संस्था समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। संगठन द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और सामाजिक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।
नई कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित सदस्यों ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं और संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया।


