वैष्णव समाज द्वारा ‘ नानी बाई के मायरा’ कथा के लिए विधायक कानावत व पालिकाध्यक्ष मेवाड़ा को दिया निमंत्रण।
====
बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव ) वैष्णव बैरागी सेवा संस्था बिजयनगर की आगामी तीन, चार, पांच अक्टूबर मे आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम नानी बाई का मायरा कथा मे मसूदा विधायक विरेन्द्र सिंह कानावत व बिजयनगर नगर पालिका चेयरमैन अनिता इन्द्रजीत मेवाडा, पालिका उपाध्यक्ष प्रीतम बडौला, पालिका अधिशाषी अधिकारी प्रताप सिंह भाटी, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित मोदी सहित पार्षदों, भाजपा पदाधिकारियों को आगामी आयोजित होने वाले कार्यक्रम तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा के लिए निमंत्रण पत्रिका दी गई। वैष्णव बैरागी सेवा संस्था के अध्यक्ष महावीर वैष्णव, राजाराम राधेश्याम वैष्णव, पार्षद मनीष वैष्णव, रामचरण वैष्णव, रघुवीर वैष्णव, राजेश वैष्णव, बच्छराज वैष्णव, देबीलाल वैष्णव सहित समाज बंधु की टीम निमंत्रण पत्रिका बांट रहे है ।
वैष्णव समाज द्वारा ‘ नानी बाई के मायरा’ कथा के लिए विधायक कानावत व पालिकाध्यक्ष मेवाड़ा को दिया निमंत्रण।
Leave a comment
Leave a comment


