*शिक्षक सर्वोच्च गुणवत्ता वाली संस्कारित शिक्षा को प्राथमिकता दें – शर्मा*
*विभिन्न मांगों का प्रस्ताव तैयार करने के साथ ही संपन्न हुआ दो दिवसीय शिक्षक सम्मेलन*
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा : 27 सितंबर /राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन के दूसरे दिन नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर विस्तृत चर्चा की गई । यह जानकारी देते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा एवं जिला मंत्री महेश मंडोवरा ने बताया कि सम्मेलन के दूसरे दिन के सत्रों के पश्चात आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा थे । शर्मा ने अपने उद्बोधन में नई शिक्षा नीति पर बात करते हुए शिक्षकों को सर्वोच्च गुणवत्ता वाली संस्कारित शिक्षा देने का आव्हान किया ।उन्होंने शिक्षकों को बालकों के मन में शिष्टाचार, राष्ट्रवाद व संस्कार सम्प्रेषण को प्राथमिकता देने की बात कही। शर्मा ने बताया कि संगठन के 26 सूत्रीय मांग पत्र में ग्रीष्मावकाश में विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण पीडब्ल्यूडी के तकनीकी विशेषज्ञ से करवा कर भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र जारी करने, स्थाई और पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागूकर तृतीय श्रेणी शिक्षकों के अन्तर जिला स्थानांतरण तुरंत करने,पुरानी पेंशन योजना लागू करने, सातवें वेतन आयोग की विसंगतियां दूर कर सातवां वेतनमान हूबहू लागू करने,2004 के बाद नियुक्त शिक्षकों की एनपीएस की राशि जीपीएफ में जमा करने, बीएलओ सहित गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने,प्रबोधकों का पदनाम बदलकर अध्यापक करने एवं सभी सुविधाएं प्रदान करने, कंप्यूटर अनुदेशक का नाम बदलकर कंप्यूटर शिक्षक करने, ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों को ग्रामीण भत्ता देने,पीईईओ को हार्ड ड्यूटी एलाउंस देने,शिक्षकों को इंटरनेट भत्ता देने,शिक्षकों की सुरक्षा हेतु ‘शिक्षक सुरक्षा अधिनियम’ बनाकर लागू करने,प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा नियुक्त व्यवसायिक प्रशिक्षकों को नियमित करने सहित कई मांगे शामिल है। दो दिवसीय सम्मेलन में शिक्षकों व शिक्षार्थियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा एवं पारित प्रस्तावों के आधार पर संगठन द्वारा प्रस्ताव बनाकर आगामी दिनों में सरकार को भेजा जाएगा ।प्रदेश पदाधिकारी भारती झा ने संगठन की रीति-नीति पर विस्तृत चर्चा की ।द्वितीय सत्र में संगठन की जिला कार्यकारिणी एवं उपशाखा पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों ने क्षेत्र के कई शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की एवं शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण हेतु कार्ययोजना बनाई । इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के 25-26 के चुनाव कराने,उप शाखाओं के गठन एवं सदस्यता बढ़ाने हेतु कार्यकारिणी सदस्यों की जिम्मेदारी तय की ।समापन सत्र में राजीव पिल्लई,नीलम सिन्हा,मुकेश कुमार शर्मा,लीलाधर तिवाड़ी,रमेश जोशी,अजय कुमार जैन,रमाकांत तिवाड़ी,सुमित कुमार मुरारी,योगेंद्र जैन,सत्यनारायण खटीक,सारिका चतुर्वेदी,सत्यनारायण ओझा,राजेश शर्मा,ओम प्रकाश भांभी,ओम प्रकाश सेन,शोभा लाल,भावना भार्गव एवं कई शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित थे ।


