*मेवाड़ कायमखानी विकास सेवा संस्थान की सम्मेलन के हिसाब की मीटिंग सम्पन्न*
✍️ *मोनू एस. छीपा । द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा, आज दिनांक 28/9/2025 रविवार को कायमखानी मदरसा प्रतापपुरा में, हाजी चाँद खाँजी दरियाखानी की अध्यक्षता में कायमखानी समाज की एक मीटिंग आयोजित हुई जिसमें अकबरपुरा सरदारपुरा में दिनाँक 16 मई 2022 को आयोजित हुए कायमखानी सामूहिक विवाह सम्मेलन का हिसाब प्रस्तुत किया गया मेवाड़ कायमखानी विकास सेवा संस्थान के सचिव फिरोज खांजी दुल्हेखानी ने पूर्ण पारदर्शी हिसाब प्रस्तुत किया, ततपश्चात स्कूल एवं विभिन्न सामाजिक उत्थान के कार्यों पर चर्चा हुई जिसमें लादू खांजी दुल्हेखानी ने समस्त लाम्बिया स्टेशन ग्रामवासियों की तरफ से स्कूल के लिए भूमि दान करने वाले बी डी खान साहब रायला, फिरोज खाँजी ग्राम सेवक शाहपुरा, आमीन खान जी दिलावर खानी मेघरास, हमीद खान जी हाथीखानी लांबिया स्टेशन और नवाब खाजी दिलावरखानी का साफा बंधवा कर स्वागत किया।
फिरोज खाँजी ग्राम सेवक ने कहा कि अति शीघ्र स्कूल की संगे बुनियाद का कार्यक्रम रखा जाएगा, उन्होंने बताया कि पूर्व में 6 लाख के लगभग की राशि की घोषणा समाज के भामाशाहों ने स्कूल बिल्डिंग के लिए कर रखी है और कई भामाशाहों ने निर्माण सामग्री की घोषणा की हुई है, भीम खाँजी हाथी खानी ने इस दौरान 101000 रुपए स्कूल भवन निर्माण के लिए संस्थान को देने की घोषणा की, प्रिंसिपल मोहब्बत अली खाँजी ने कहा कि हम सब लोग आज एक जाजम पर इसीलिए इकट्ठा हुए हैं कि भविष्य में अधिक से अधिक समाज हित के लिए कार्य कर सकें जो भी संस्था जितना अच्छा काम करें सराहनीय है, उन्होंने कायमखानी बाहुल्य चार शहरों में लाइब्रेरियाँ चालू करने का प्रस्ताव रखा और सलीम खाँजी उर्फ गुड्डू भाई ने शाहपुरा में बनने वाली लाइब्रेरी के लिए एक कंप्यूटर उपलब्ध कराने की घोषणा की मेवाड़ कायमखानी महासभा के अध्यक्ष बी डी खान साहब ने कहा कि महासभा प्रत्येक दो से ढाई साल के अंतराल में कम से कम एक बार सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन करवाएगी और प्रतिवर्ष अलग-अलग स्थान पर समाज की एक मीटिंग होगी अंत में सभी कायमखानी सरदारों ने एक मत होकर अगली 10 मई 2026, रविवार को एक विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया जिसका आयोजन मेवाड़ कायमखानी महासभा के नेतृत्व में होगा ।
सम्मेलन का स्थान, नियम,सम्मेलन के आयोजन संबंधी सभी कार्ययोजनाओं का अंतिम निर्णय अति शीघ्र होने वाली अग्रिम मीटिंग में तय किए जाएंगे इस गोष्ठी की सूचना सभी समाज जनों को सोशल मीडिया के जरिए उपलब्ध करवाई जाएगी । मीटिंग की प्रोसिडिंग शब्बीर हुसैन खान और शहज़ाद खान ने लिखी इसमें सभी गांवों के लगभग 500 कायमखानी सरदारों ने भाग लिया ।


